ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडासावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव

सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव

सावन के पवित्र महीने के पहले सोमवार पर जिले के शिवालयों पर भोर से ही हर-हर महादेव के जयकारे संग श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। बेल्हा देवी धाम स्थित...

सावन के पवित्र महीने के पहले सोमवार पर जिले के शिवालयों पर भोर से ही हर-हर महादेव के जयकारे संग श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। बेल्हा देवी धाम स्थित...
1/ 2सावन के पवित्र महीने के पहले सोमवार पर जिले के शिवालयों पर भोर से ही हर-हर महादेव के जयकारे संग श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। बेल्हा देवी धाम स्थित...
सावन के पवित्र महीने के पहले सोमवार पर जिले के शिवालयों पर भोर से ही हर-हर महादेव के जयकारे संग श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। बेल्हा देवी धाम स्थित...
2/ 2सावन के पवित्र महीने के पहले सोमवार पर जिले के शिवालयों पर भोर से ही हर-हर महादेव के जयकारे संग श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। बेल्हा देवी धाम स्थित...
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाTue, 27 Jul 2021 04:50 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रतापगढ़। संवाददाता

सावन के पवित्र महीने के पहले सोमवार पर जिले के शिवालयों पर भोर से ही हर-हर महादेव के जयकारे संग श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। बेल्हा देवी धाम स्थित शिवमंदिर, घुइसरनाथ धाम व बाबा बेलखरनाथधाम पर सुबह से शाम तक श्रद्धालु जयकारे संग जलाभिषेक करते रहे।

बाबा घुइसरनाथ धाम, बाबा बेलखरनाथ धाम व मुख्यालय के बेल्हा देवी धाम स्थित शिवमंदिर पर चार बजे से ही लोग दर्शन, पूजन व जलाभिषेक करने लगे थे। यह सिलसिला सोमवार को देर शाम तक जारी रहा। शिवालयों के पुजारी व धाम समिति के पदाधिकारी जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को बारी-बारी से दर्शन पूजन कराते दिखे।

महिलाओं की संख्या सबसे अधिक रही

सावन के पहले सोमवार को शिवालयों पर जलाभिषेक करने वालों में महिलाओं की संख्या सबसे अधिक रही। हालांकि इस बार कोरोना की तीसरी लहर के संभावित खतरे के कारण धाम पर श्रद्धालु अधिक देर तक रुके नहीं। जलाभिषेक करने के बाद श्रद्धालु घर लौट गए।

नहीं दिखा मेले जैसा उत्साह

सावन के हर सोमवार पर जिले के प्रमुख शिवालयों पर मेले का आयोजन होता था। इसमें जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालु खरीदारी करते थे। इस बार धाम पर दुकानें दिखीं लेकिन श्रद्धालु खरीदारी करते नहीं दिखे। ऐसे में मेले का उत्साह नहीं दिखा।

छोटे-छोटे मंदिरों में भी हुआ जलाभिषेक

कोरोना की संभावित तीसरी लहर के खतरे के कारण सावन महीने के पहले सोमवार पर जिले के बड़े शिवालयों पर जाने से श्रद्धालुओं ने परहेज किया। ऐसे लोग भगवान शिव के छोटे मंदिरों पर पहुंचे और जलाभिषेक किया। शहर सहित ग्रामीण इलाके के छोटे शिव मंदिरों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें