पूजे गए पवनपुत्र हनुमान, मंदिरों में हुआ सुंदरकांड का पाठ

हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Follow us on Google News
share

कुंडा में मंगलवार को हनुमानजी की पूजा के साथ सुंदरकांड, हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए शरबत और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें लोग देर रात तक प्रसाद लेते रहे। संकटमोचन धाम और भैरव बाबा मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

पूजे गए पवनपुत्र हनुमान, मंदिरों में हुआ सुंदरकांड का पाठ

कुंडा, संवाददाता। ज्येष्ठ मास के मंगलवार को इलाके में पवनपुत्र हनुमानजी की पूजा के साथ ही सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण का पाठ किया गया। इसके बाद शरबत वितरण संग भंडारे का भी आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु देर शाम तक प्रसाद पाते रहे। नई बाजार स्थित संकटमोचन धाम पर बड़े मंगलवार को सुंदरकांड के पाठ हुआ। हनुमानजी का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद पाने के लिए मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। समाजसेवा शिक्षक मनीष पांडेय की अगुवाई में शरबत वितरण किया गया। सुबह से शुरू हुआ शरबत वितरण दोपहर बाद तक चलता रहा। शाम को भंडारे का आयोजन हुआ तो देर रात तक भंडारे में प्रसाद पाते रहे।

समसपुर स्थित भैरव बाबा मंदिर पर सुबह से ही अभिषेक पांडेय की अगुवाई में राहगीरों के लिए शरबत बांटा गया। मानिकपुर के हनुमान मंदिर पर सुबह से ही शरबत वितरण किया गया। इस मौके पर शिवराज प्रताप सिंह, बृज प्रताप सिंह, बबलू सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि शिव कुमार त्रिपाठी, डॉ. एसपी त्रिपाठी, डॉ शिव प्रसाद मिश्रा, उमाकांत पांडेय, सुनील त्रिपाठी, योगेश पांडेय, राम भैया, सुरेश पांडेय, अभय त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।