दरवाजे पर शराब पीने से रोकने पर की मारपीट, केस

Mar 02, 2026 05:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share Share
Follow Us on

Pratapgarh-kunda News - कुंडा के नरसिंहगढ़ मोहल्ले में गुड्डी देवी ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्‍हें हरकेश और उसके साथियों ने शराब पीने से मना करने पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। गुड्डी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

दरवाजे पर शराब पीने से रोकने पर की मारपीट, केस

कुंडा। नगर पंचायत कुंडा के नरसिंहगढ़ मोहल्ला निवासी गुड्डी देवी पत्नी राम भरोस सरोज ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि एक मार्च की शाम करीब 5:30 बजे हरकेश उसके घर के दरवाजे पर बैठकर अपने सहयोगियों संग शराब पी रहा था। उसने दरवाजे पर शराब से मना किया तो आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो वह लोग जान से मारने की धमकी देते चले गए। पीड़िता गुड्डी की तहरीर पर पुलिस ने हरकेश और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।