ग्राम पंचायत अधिकारियों का हुआ तबादला
ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी विकास कुमार तिवारी का स्थानांतरण गौरा से पट्टी ब्लाक, ग्राम पंचायत अधिकारी प्यारेलाल सरोज का स्थानांतरण गौरा ब्लॉ

गौरा, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी विकास कुमार तिवारी का स्थानांतरण गौरा से पट्टी ब्लाक, ग्राम पंचायत अधिकारी प्यारेलाल सरोज का स्थानांतरण गौरा ब्लॉक से मंगरौरा के लिए हुआ है। इन दोनों स्थानांतरित ग्राम पंचायत अधिकारियों को यहां से कार्यमुक्त भी कर दिया गया है। जबकि शिवगढ़ ब्लॉक से गौरा के लिए स्थानांतरित ग्राम पंचायत अधिकारी चिरंजी लाल पटेल, ग्राम पंचायत के अधिकारी सुमन सिंह ने यहां कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पिछले महीने में भी यहां से जिला विकास अधिकारी की ओर से ग्राम विकास अधिकारी मनीष कुमार गुप्ता, सुनील कुमार सरोज को शिवगढ़ ब्लॉक के लिए स्थानांतरण का आदेश जारी होने पर इन्हें पूर्व में ही कार्य मुक्त किया जा चुका है।
खंड विकास अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दो ग्राम विकास अधिकारी व दो ग्राम पंचायत अधिकारियों के स्थानांतरण यहां से अन्य ब्लॉक में हुए है। जिन्हें कार्य मुक्त किया जा चुका है। शिवगढ़ ब्लॉक से आए दो ग्राम पंचायत अधिकारियों ने यहां कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


