ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडागैस रिसाव से लगी आग, किशोरी झुलसी

गैस रिसाव से लगी आग, किशोरी झुलसी

घर में खाना बनाते समय गैस रिसाव के कारण आग लग गई। इससे किशोरी झुलस गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका...

गैस रिसाव से लगी आग, किशोरी झुलसी
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाSat, 08 Aug 2020 06:45 PM
ऐप पर पढ़ें

घर में खाना बनाते समय गैस रिसाव के कारण आग लग गई। इससे किशोरी झुलस गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

हथिगवां के मोहद्दीनगर के राम अभिलाष प्रजापति की पुत्री काजल (14) शुक्रवार रात घर में खाना बना रही थी। सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण चूल्हा जलाने के लिए माचिस जलाते ही आग लग गई। काजल लपटों में घिरकर झुलस गई। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग दौडे़ और जलते सिलेंडर को बोरे में लपेट कर घर से बाहर फेंका। हालांकि तब तक घर में आग फैल चुकी थी। यूपी 112 को फोन करने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवान पहुंचे। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तक तक काफी सामान जल गया। झुलसी काजल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। एसओ उदय त्रिपाठी का कहना है कि गैस सिलेंडर बाहर निकाल लिए जाने से हादसा होने से बच गया। आग से घरेलू सामान का नुकसान हुआ है। किशोरी स्वस्थ है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें