प्राथमिक विद्यालय में गैस सिलेंडर की पाइप में लीकेज से लगी आग
Pratapgarh-kunda News - बाबा बेलखरनाथ धाम के कांधरपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील बनाते समय गैस सिलेंडर की पाइप लीक होने से आग लग गई। घटना के समय स्कूल में लगभग 30 बच्चे मौजूद थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्रधानाध्यापक ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी और आग पर काबू पाया गया।

बाबा बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। बाबा बेलखरनाथ धाम विकासखंड अंतर्गत कांधरपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील बनाते समय गैस सिलेंडर की पाइप लीक होने से अचानक आग लग गई। घटना के समय विद्यालय में लगभग 30 बच्चे मौजूद थे। सभी को सुरक्षित स्कूल से बाहर निकाल लिया गया। प्राथमिक विद्यालय में सोमवार सुबह जैसे ही रसोइया ने गैस जलाने की कोशिश की, पाइप से गैस लीक होने के कारण अचानक आग भड़क उठी। आग लगते ही रसोई में मौजूद सभी लोग जान बचाकर बाहर भागे। प्रधानाध्यापक गोविंद कुमार ने बच्चों को बाहर कराया और डायल 112, फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया। इससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के दौरान विद्यालय में शिक्षामित्र निर्मला सरोज, संतरा देवी, गीता पांडे सहित अन्य स्टाफ भी मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


