Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsGangster s Wife Reena Mishra s Assets Seized 2 Crore Cash and 3 Crore Properties Linked to Drug Trafficking
गांजा तस्तर की पत्नी रीना की दो करोड़ रुपये होंगे जब्त

गांजा तस्तर की पत्नी रीना की दो करोड़ रुपये होंगे जब्त

संक्षेप:

Pratapgarh-kunda News - मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त गैंगस्टर राजेश मिश्र की पत्नी रीना मिश्रा की 2.01 करोड़ रुपये नकद जब्त करने का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही, उसकी तीन करोड़ से अधिक की अवैध सम्पत्ति पहले ही कुर्क की जा चुकी है। रीना के खिलाफ आठ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Dec 05, 2025 11:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share Share
Follow Us on

मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त गैंगस्टर आरोपी की पत्नी की तीन करोड़ से अधिक की सम्पत्ति के बाद उसके घर मिले दो करोड़ रुपये नकद भी जब्त किया जाएगा। जिला मजिस्ट्रेट ने इस बाबत आदेश दिया है। अभी इनकी और सम्पत्ति की भी जांच पुलिस कर रही है। मानिकपुर थाना क्षेत्र के मुंदीपुर मुहल्ला निवासी गांजा तस्कर गैंगस्टर में जेल में है। उसकी रीना मिश्रा के पास से बीते दिनों दो करोड़ रुपये से अधिक की नगदी, भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया गया था। 24 घंटे लगातार नोटों की गिनती और बरामदगी में पुलिस टीम लगी रही। जेल में बंद गैंग सरगना राजेश की पत्नी रीना मिश्रा, बेटे विनायक मिश्र, बेटी कोमल मिश्रा, सहयोगी अजीत कुमार मिश्रा और यश मिश्रा को गिरफ्तार किया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रीना मिश्रा के खिलाफ गैंगंस्टर, धोखाधड़ी, एनडीपीएस एक्ट समेत आठ मुकदमें हैं। मामले में जिला मजिस्ट्रेट ने बरामद नकदी को वैधानिक परीक्षण के बाद जब्त करने का आदेश दिया है। इसके पहले पुलिस ने राजेश मिश्रा और उसकी पत्नी रीना मिश्रा के नाम की तीन करोड़, छह लाख, 26 हजार 895 रुपये 50 पैसे की सम्पत्ति कुर्क कर चुकी है। मानिकपुर में पंजीकृत गैंगंस्टर एक्ट के तहत रीना मिश्रा की 2.01 करोड़ रुपये जिला मजिस्ट्रेट ने जब्त किए जाने का आदेश दिया है। महिला अभियुक्त के खिलाफ आठ अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस छापेमारी में नकदी एवं मादक पदार्थ बरामद हुए थे। इससे पूर्व रीना मिश्रा और उसके पति राजेश मिश्र की 3.06 करोड़ की अवैध सम्पत्तियां कुर्क की जा चुकी हैं। - बृज नन्दन राय अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी