Pratapgarh Kunda News: इंद्र की सभा के समान ही आसन पर विराजेंगे गणपति

हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share

Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़ में 14 सितंबर से गणेश महोत्सव की शुरुआत होगी। विभिन्न स्थानों पर आकर्षक पंडाल सजाए जा रहे हैं, जिसमें कई बड़े शहरों के कारीगर शामिल हैं। सिद्धेश्वरनाथ धाम में विशेष प्रकार का आसन तैयार किया जा रहा है। कुल बजट लगभग नौ लाख रुपये है।

 इंद्र की सभा के समान ही आसन पर विराजेंगे गणपति
इंद्र की सभा के समान ही आसन पर विराजेंगे गणपति

Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। आगामी 14 सितंबर से गणेश महोत्सव की शुरुआत होने जा रही है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक आयोजन समिति की ओर से आर्कषक पंडाल की सजावट कराई जा रही है। कई पंडाल की सजावट के लिये आयोजन समिति की ओर से बड़े शहरों से कारीगर को बुलाना पड़ा है। ऐसे सभी पंडाल में आयोजन के समय गरबा के साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन संपन्न होंगे।

पंडाल की सजावट

शहर के श्याम बिहारी गली स्थित सिद्धेश्वरनाथ धाम परिसर के पास ही बाल गणेश पूजा समिति की ओर से मेरठ, प्रयागराज, कानपुर के कारीगरों की मदद से इंद्र की सभा की तर्ज पर भगवान गणेश का पूजन करने के लिए विशेष प्रकार का आसन तैयार कराया जा रहा है। आयोजन समिति के प्रहलाद खंडेलवाल, अंशू सोनी, रोहित खंडेलवाल, श्रेयांश जैन आदि के अनुसार वर्ष 2009 से गणपति का पंडाल सजाया जा रहा है। इस बार भगवान गणेश की प्रतिमा महाराष्ट्र राज्य के नासिक से मंगाई गई है। आकर्षक विद्युत सजावट का जिम्मा प्रयागराज की एक एजेंसी को दिया गया है। साउंड सिस्टम के साथ ही आर्केस्टा का संचालन करने की जिम्मेदारी बादशाहपुर की एजेंसी को दी गई है। मंच के साथ ही भगवान गणेश का आसान सजावट की जिम्मेदारी मेरठ की एजेंसी के कर्मचारियों को सौंपी गई है। आयोजन समिति के अनुसार संपूर्ण आयोजन का अनुमानित बजट खर्च लगभग नौ लाख रुपये तय किया गया है।

अन्य स्थानों पर सजावट

शहर के दहिलामऊ, महुली, बाबागंज मोहल्ले के आसपास भी भगवान गणेश पंडाल की सजावट कराई जा रही है। वहीं, रानीगंज के जामताली बाजार में लगभग 15 साल से भगवान गणेश के पंडाल की सजावट हो रही है। समिति के संस्थापक सुनील मोदनवाल, गौरी शंकर तिवारी, दिनेश दुबे, प्रकाश मिश्र, दिलीप जायसवाल आदि के अनुसार पंडाल में आर्कषक विद्युत सजावट कराई जा रही है। बारिश को देखते हुए पंडाल का वाटरप्रूफ बनाया जा रहा है। आयोजन के समय अलग-अलग समय पर विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन संपन्न होंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦गणेश महोत्सव कब से प्रारंभ हो रहा है?−
गणेश महोत्सव 14 सितंबर से प्रारंभ हो रहा है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रतापगढ़ - कुंडाPratapgarh Kunda News: इंद्र की सभा के समान ही आसन पर विराजेंगे गणपति