ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडागणेश चतुर्थी का व्रत आज, महिलाओं ने की खरीदारी

गणेश चतुर्थी का व्रत आज, महिलाओं ने की खरीदारी

पुत्र की दीर्घायु के लिए रखा जाने वाला गणेश चतुर्थी का व्रत शुक्रवार को है। महिलाएं यह व्रत पुत्र की दीर्घायु के लिए रखती हैं। दिनभर व्रत रखने के...

गणेश चतुर्थी का व्रत आज, महिलाओं ने की खरीदारी
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाThu, 20 Jan 2022 11:21 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रतापगढ़। पुत्र की दीर्घायु के लिए रखा जाने वाला गणेश चतुर्थी का व्रत शुक्रवार को है। महिलाएं यह व्रत पुत्र की दीर्घायु के लिए रखती हैं। दिनभर व्रत रखने के बाद रात में भगवान गणेश का विधिवत पूजन कर पुत्र के लिए लंबी उम्र व परिवार के सुख समृद्धि की कामना करेंगी। अंत में चन्द्रदेव को अर्घ्य देकर व्रत का समापन करेंगी। व्रत की तैयारियों में जुटी महिलाओं ने गुरुवार को बाजार में पूजन सामग्री व पूजन में प्रयोग होने वाले अन्य सामानों की खरीदारी की। व्रत को लेकर गुरुवार को शहर में सड़क किनारे तमाम दुकानें सज गई थीं। दुकानों पर पूजन सामग्री से लेकर गन्ना, कंद, गुड़ सहित तमाम सामग्री की खरीदारी महिलाओं ने की।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें