Pratapgarh Kunda News: उत्साह के साथ मनाया गया गणेश चतुर्थी पर्व
हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़ के वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में भगवान गणेश की चतुर्थी का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने भगवान गणेश के लिए आकर्षक बोर्ड तैयार किया और नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने मनमोहक वेशभूषा धारण कर कार्यक्रम प्रस्तुत किया। स्कूल के निदेशक और अन्य सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुए।

Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़,संवाददाता। शहर के मीरा भवन स्थित वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में ज्ञान, बुद्धि एवं समृद्धि के देवता भगवान गणेश की चतुर्थी का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम से पूर्व विद्यार्थियों ने भगवान गणेश के लिए आकर्षक बोर्ड तैयार किया, जो समारोह के आकर्षण का केंद्र बना रहा। वहीं पीजी, एलकेजी एवं यूकेजी वर्ग के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने भगवान गणेश की मनमोहक वेशभूषा धारण कर कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक राकेश सिंह, अलका सिंह, प्रधानाचार्या सुनीता, धीरेंद्र सिंह, त्रियांश ठाकुर, वीरांश, अयांश, यदुवीर, आंशी, स्वेल्हा, राशि, सृष्टि, आराध्या, अहमद, आयशा, गौरव, पार्थ, श्रेया और अनन्या आदि बच्चों ने सहभागिता की।


