Pratapgarh Kunda News: जेई बनकर बिल जमा करने को लिए 95 हजार

हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Follow us on Google News
share

Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़ के जेठवारा इलाके में एक युवक ने खुद को बिजली विभाग का जेई बताकर 95 हजार रुपये वसूले। कनेक्शन कटने पर पीड़ित ने मामले की शिकायत की, जिसके बाद आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। अंततः सुरेश कुमार पाल ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

Pratapgarh Kunda News: जेई बनकर बिल जमा करने को लिए 95 हजार

Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। जेठवारा इलाके का एक युवक खुद को बिजली विभाग का जेई बताकर बिल जमा करने के नाम पर 95 हजार रुपये ले लिया। कनेक्शन कटने पर पीड़ित ने मामले में केस दर्ज कराया है। देहात कोतवाली क्षेत्र के सिटी कारीघाट निवासी सुरेश कुमार पाल के विद्युत कनेक्शन का बिल बकाया था। आरोप है कि जेठवारा थाना क्षेत्र के आशापुर गांव निवासी विकास यादव उर्फ पुरुषोत्तम ने खुद को जेई बताकर उसका बिल जमा करने के लिए 95 हजार रुपये ले लिया। बिल जमा न करने पर उसका कनेक्शन कट गया। सुरेश ने शिकायत की तो विकास ने एक सप्ताह पूर्व उसे जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।

पीड़ित ने मामले में विकास यादव के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।