जमीन देने के नाम पर ठगी, केस दर्ज

Mar 01, 2026 05:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share Share
Follow Us on

Pratapgarh-kunda News - प्रतापगढ़ में सोमनाथ ने पंकज सिंह पर 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पंकज ने 64 लाख रुपये में जमीन का सौदा किया, लेकिन 32 लाख का चेक बाउंस हो गया। इसी तरह सेवालाल ने भी पंकज पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है, जिसने रुपये लेने के बाद जमीन नहीं दी।

जमीन देने के नाम पर ठगी, केस दर्ज

प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के मीरा भवन निवासी सोमनाथ ने पंकज सिंह पर धोखाधड़ी कर 32 लाख रुपये ठगने का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि पंकज सिंह ने सोमनाथ से 64 लाख रुपये में जमीन का बैनामा लिया। 32 लाख रुपये नकद देने के बाद 32 लाख का चेक दे दिया था। बाद में चेक का बैंक से भुगतान नहीं हो सका। एक अन्य मामले में शहर के ही देवकली निवासी सेवालाल सरोज ने अंतू थाना क्षेत्र के आशापुर भटान निवासी पंकज यादव से लखनऊ में जमीन लेने के लिए सौदा तय किया था। पंकज ने छह लाख रुपये लेने के बाद जमीन नहीं दी।

रुपये लेने से पहले पंकज ने सेवालाल को एक चेक दिया था। उसे चेक पर बैंक से भुगतान नहीं हो सका।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।