दो पक्षों में मारपीट, चार लोग घायल
बच्चों के विवाद में बड़ों के हस्तक्षेप करने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें चार लोग घायल हुए हैं। दोनों ने एक दूसरे पर घर में घुसकर मारपीट,...
बच्चों के विवाद में बड़ों के हस्तक्षेप करने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें चार लोग घायल हुए हैं। दोनों ने एक दूसरे पर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। परिजन घायलों का इलाज कराने के बाद पुलिस को एक दूसरे के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
कुंडा के अघिया गांव में बुधवार शाम रेहान के बच्चे और अपने ननिहाल आई सितरा फात्मा पुत्री मकसूद खेलते-खेलते आपस में झगड़ा करने लगे। बच्चों के विवाद में बड़ों ने हस्तक्षेप किया तो मारपीट शुरू हो गई। एक दूसरे को गालियां देते हुए हमलावर हो गए। लोगों ने घर में घुसकर मारा पीटा। एक पक्ष से महकूमा फात्मा (30) पत्नी रेहान घायल हुई तो दूसरे पक्ष से शना बानो (20) पुत्री जावेद, जमीला (35) पत्नी मकसूद तथा उसकी बेटी सितरा (8) घायल हुए हैं। परिजनों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। महकूमा की तहरीर पर पुलिस ने शकीला पत्नी सजन उसके बेटे आवेश, रिश्तेदारी आए मुश्ताक, मायके आई जमीला पत्नी मकसूद निवासी महेवा मोहनपुर हथिगवां तथा दूसरे पक्ष से शना बानो की तहरीर पर सलीम उसके बेटे रेहान, अमरीन बानो, परवीन बानो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।