ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडाकस्तूरबा विद्यालय की वार्डेन समेत चार को किया बर्खास्त

कस्तूरबा विद्यालय की वार्डेन समेत चार को किया बर्खास्त

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की वार्डेन सहित चार को बर्खास्त कर दिया गया है। सभी पर स्कूल में गुटबाजी व अराजकता फैलाने का आरोप था। मामले की जांच डीएम व बीएसए ने भी कराई थी। रिपोर्ट आने के...

कस्तूरबा विद्यालय की वार्डेन समेत चार को किया बर्खास्त
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाWed, 25 Sep 2019 11:39 PM
ऐप पर पढ़ें

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की वार्डेन सहित चार को बर्खास्त कर दिया गया है। सभी पर स्कूल में गुटबाजी व अराजकता फैलाने का आरोप था। मामले की जांच डीएम व बीएसए ने भी कराई थी। रिपोर्ट आने के बाद बीएसए ने सेवा समाप्त करने की कार्रवाई की।

लालगंज स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की वार्डेन प्रतिभा कुशवाहा, फुलटाइमर टीचर प्रियंका त्रिपाठी, जूही सिंह व सहायक रसोइया प्रीति को बीएसए अशोक कुमार सिंह ने बर्खास्त कर दिया है। उनके ऊपर स्कूल में गुटबाजी, गैर जिम्मेदाराना कार्य, छात्राओं को उकसा कर उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने सहित कई गंभीर आरोप थे। मामले में तत्कालीन डीएम शम्भु कुमार ने शिकायत मिलने पर जांच कराई थी। इसके बाद एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदार ने भी जांच कराई। दूसरी तरफ बीएसए ने अपने साथ खंड शिक्षा अधिकारी, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी से जांच कराई तो अनियमितता के साथ ही अनुशासनहीनता सामने आई। रिपोर्ट आने के बाद बीएसए ने वार्डेन सहित चार शिक्षक व कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर बीएसए अशोक कुमार सिंह ने बताया कि वार्डेन व अन्य कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर रहे थे। फुलटाइमर टीचर छात्राओं को उकसा कर उसका वीडियो बनातीं और सोशल मीडिया पर वायरल कर रही थीं। इसके अलावा तरह-तरह की गलत शिकायतें कराती रहती थीं। इससे स्कूल में शैक्षिक माहौल खराब हो गया था। जांच में यह बातें सामने आने के बाद सभी को बर्खास्त कर दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें