छात्र-छात्राओं को आग से बचाव की दी जानकारी

Apr 08, 2026 05:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share

Pratapgarh-kunda News - लालगंज के पं. नागेशदत्त पब्लिक स्कूल में अग्निशमन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें छात्रों को आग से बचाव की जानकारी दी गई। अग्निशमन केंद्र प्रभारी राधेश्याम ने फायर ड्रिल के माध्यम से सुरक्षित बाहर निकलने के तरीके बताए। इस अवसर पर विद्यालय के कई शिक्षक और प्रबंधक उपस्थित रहे।

छात्र-छात्राओं को आग से बचाव की दी जानकारी

लालगंज। कस्बे के अझारा स्थित पं. नागेशदत्त पब्लिक स्कूल में बुधवार को अग्निशमन जागरूकता कार्यक्रम हुआ। नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट, अग्निशमन और आपात सेवा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं आग से बचाव की जानकारी दी गई। अग्निशमन केंद्र प्रभारी राधेश्याम ने फायर ड्रिल, मॉक ड्रिल के जरिए आग लगने पर सुरक्षित बाहर निकलने और सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। फायरकर्मी विजय बहादुर यादव, अवनीश कुमार, अमितेश और शिवम ने आग बुझाने के बारे में बताया। इस मौके पर एकेडमिक कंट्रोलर रीमा मिश्रा, संस्थापक रमेशचंद्र मिश्र, प्रबंधक सुनीता मिश्र, संरक्षक प्रकाशचंद्र मिश्र, गौरव मिश्र, सीमा मिश्रा, प्रधानाचार्य एसएन त्रिपाठी, हिमांशु शुक्ला, अनीता द्विवेदी, मीनू तिवारी, श्यामशंकर मिश्र, मनोज शुक्ल, प्रदीप शुक्ल आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।