ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडाभाजपा नेत्री के घर पर फायर से हड़कंप

भाजपा नेत्री के घर पर फायर से हड़कंप

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष के घर पर फायर कर तीन संदिग्ध भाग निकले। पुलिस आरोपितों का पता लगा रही...

भाजपा नेत्री के घर पर फायर से हड़कंप
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाWed, 24 Jun 2020 03:47 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष के घर पर फायर कर तीन संदिग्ध भाग निकले। पुलिस आरोपितों का पता लगा रही है।

नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के मीराभवन निवासी राजेश सिंह की पत्नी माधुरी सिंह पूर्व सभासद और इस समय भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष हैं। राजेश ने बताया कि बुधवार सुबह करीब नौ बजे तीन अज्ञात लोग उनके दरवाजे पर फायर कर भाग निकले। लेकिन न तो किसी ने फायर करने वालों को देखा न उनके वाहन को। मौके से पिस्टल का एक खोखा भी मिला। पुलिस पहुंची तो पूछताछ के बाद संदिग्ध के यहां दबिश देने लगी। शहर कोतवाल सुरेंद्रनाथ ने बताया कि मंगलवार सुबह राजेश के बेटे की पेट्रोल पम्प संचालक के बेटे से गाड़ी को पास देने को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी खुन्नस में बुधवार सुबह भी विवाद हुआ। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है, मिलते ही एफआईआर दर्ज की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें