सगे भाइयों के घर में लगी आग, सामान जलकर राख
सांगीपुर में सगे भाइयों के घर में आग लगने से उनकी गृहस्थी पूरी तरह जल गई। अनिल और कृष्ण कुमार दुबे का पुराना कच्चा मकान आग से तबाह हो गया। दोनों भाई अमेठी गए हुए थे जब यह घटना हुई। 24 घंटे बाद भी प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन नहीं किया गया।
सांगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सगे भाइयों के घर में लगी आग से दोनों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। 24 घंटे से अधिक का समय बीतने के बावजूद नुकसान का आकलन करने के लिए तहसील प्रशासन की तरफ से कोई नहीं पहुंच सका। सांगीपुर विकास खंड के सिलौधी गांव निवासी अनिल कुमार दुबे और कृष्ण कुमार दुबे पुत्र गण शंभूनाथ दुबे का गांव में छप्परदार काफी पुराना कच्चा मकान है। शुक्रवार को दोनों भाई किसी काम से अमेठी गए थे। इसी बीच दोपहर बाद करीब दो बजे अज्ञात कारणों से लगी आग से दोनों के घर तथा गृहस्थी जलकर राख हो गई।
सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


