अयोध्या जा रही टूरिस्ट बस के टायर में लगी आग
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh-kunda News - प्रतापगढ़ में बाबा बैजनाथ धाम से अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं की बस के टायर में आग लग गई। सुबह करीब पांच बजे टायर से धुआं निकलने पर चालक ने बस रोकी और सभी श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। फायरब्रिगेड ने आग बुझाई, बाद में चालक ने टायर बदलकर यात्रा जारी रखी।

प्रतापगढ़, संवाददाता। बाबा बैजनाथ धाम से अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं की टूरिस्ट बस के टायर में गुरुवार सुबह आग लग गई। बिहार के श्रद्धालु बाबा बैजनाथ धाम का दर्शन करने के बाद अयोध्या जा रहे थे। सुबह करीब पांच बजे इनकी बस शहर के बाबागंज में पहुंची तो एक टायर से धुआं उठता दिखा। चालक ने बस रोक दी और सभी श्रद्धालु बाहर निकल गए। टायर में आग लगी थी। सूचना पर पहुंचे फायरब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। बाद में चालक बस का टायर बदलकर अयोध्या रवाना हो गया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


