छप्पर में लगी आग, गृहस्थी जली
Mar 01, 2026 06:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh-kunda News - बाघराय के मंडल भासौं गांव में रविवार को भगवान सत्य नारायण की कथा सुन रहे मनोज धुरिया के पास अचानक पड़ोसी के घर के छप्पर में आग लग गई। इस घटना में छप्पर के नीचे बंधी गाय ने रस्सी तोड़कर भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। पुलिस को तहरीर दी गई है।

बाघराय। थाना क्षेत्र के मंडल भासौं गांव निवासी मनोज धुरिया रविवार को भगवान सत्य नारायण की कथा सुन रहे थे। आसपास के लोग कथा में मौजूद थे। तभी पड़ोसी के घर से लगे छप्पर में अचानक संदिग्ध परिस्थतियों में आग लग गई। छप्पर के नीचे गाय भी बंधी थी। छप्पर में आग लगने पर वह किसी तरह रस्सी तोड़कर भागी तो उसकी जान बची, लेकिन छप्पर में रखा गृहस्थी का सारा सामान जल गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


