समूह सखी के पति से मारपीट में पुत्र समेत प्रधान पर एफआईआर
कंधई थाना क्षेत्र के करमाही की रहने वाली समूह सखी बीना सिंह का आरोप है कि पुराने विवाद में 12 जुलाई 2021 को रात लगभग साढ़े आठ बजे प्रधान और उनके...
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाTue, 20 Jul 2021 04:21 AM
ऐप पर पढ़ें
दीवानगंज (प्रयागराज)। हिन्दुस्तान संवाद
कंधई थाना क्षेत्र के करमाही की रहने वाली समूह सखी बीना सिंह का आरोप है कि पुराने विवाद में 12 जुलाई 2021 को रात लगभग साढ़े आठ बजे प्रधान और उनके पुत्र ने पति मनीष सिंह की जमकर पिटाई कर दी थी।
आरोप है कि प्रधान और उनके पुत्र ने मारपीट करने के बाद मनीष की साइकिल भी उठा ले गए थे। पुलिस ने मनीष सिंह की तहरीर पर प्रधान सुरेश सिंह और उनके बेटे के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी एसओ कंधई रमेश राय ने बताया कि समूह सखी बीना सिंह के पति मनीष सिंह की तहरीर पर ग्राम प्रधान सुरेश सिंह और उनके पुत्र विशाल सिंह के खिलाफ मारपीट व साइकिल ले जाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।