टीचर सेल्फ केयर टीम करेगी मदद
Mar 15, 2026 06:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh-kunda News - लक्ष्मणपुर ब्लॉक के बीआरसी अजगरा में कार्यरत अनुचर इमरान की आकस्मिक मौत के बाद टीएससीटी ने उनकी पत्नी स्वालेहा खान को आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया। इस मौके पर कई शिक्षक नेता उपस्थित थे, जिन्होंने इस सहानुभूति की पहल का समर्थन किया।

अजगरा। लक्ष्मणपुर ब्लॉक के बीआरसी अजगरा में कार्यरत अनुचर इमरान की कुछ महीने पहले आकस्मिक मौत हो गई थी। इमरान टीचर सेल्फ केयर टीम के सदस्य थे। घटना के बाद टीएससीटी की टीम ने मृतक के घर पहुंचकर जानकारी जुटाई और उसकी पत्नी स्वालेहा खान के खाते में आर्थिक सहयोग करने का निर्णय लिया। इस मौके पर शिक्षक नेता निर्भय सिंह, विवेक जयसवाल, राजकुमार विश्वकर्मा, संजीव त्रिपाठी, विनोद कुमार, राजेंद्र वर्मा, संजीव पांडेय, गिरीश दत्त ओझा, अबरार हुसैन आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


