ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडाससुर की हत्यारोपित आंगनबाड़ी कार्यकत्री गिरफ्तार

ससुर की हत्यारोपित आंगनबाड़ी कार्यकत्री गिरफ्तार

ससुर की हत्या में आरोपित आंगनबाड़ी कार्यकत्री को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा...

ससुर की हत्यारोपित आंगनबाड़ी कार्यकत्री गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाSat, 06 Mar 2021 07:21 PM
ऐप पर पढ़ें

ससुर की हत्या में आरोपित आंगनबाड़ी कार्यकत्री को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

लालगंज थाना क्षेत्र के महिमापुर निवासी रामहरख कोरी 26 मई 2020 को अपने बेटे विनोद के साथ साइकिल से घर जा रहा था। इस बीच उदियापुर के पास आरोपितों ने लाठी-डंडे से रामहरख की पीटकर हत्या कर दी थी। विनोद ने अपनी पत्नी ऊषा देवी व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

पुलिस के मुताबिक, उषा देवी के कहने पर आरोपितों ने घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने ऊषा देवी को गांव से गिरफ्तार कर लिया। वह सराय रायजू स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यकत्री है। इससे पूर्व पुलिस घटना के एक अन्य आरोपित लालगंज के ही सराय रायजू निवासी बब्बन उर्फ तौहीद को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। तीसरा आरोपित कंभीट निवासी मो. नियाज अभी फरार चल रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें