रास्ते के विवाद में पिता-पुत्री की पीटा, दो पर केस

हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Follow us on Google News
share

कुंडा के सुदीन का पुरवा सिया गांव में प्रयाग यादव ने 26 मई को रास्ते के विवाद में दो लोगों द्वारा अपनी बेटी लालती के साथ मारपीट का आरोप लगाया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

रास्ते के विवाद में पिता-पुत्री की पीटा, दो पर केस

कुंडा। बाघराय थाना क्षेत्र के सुदीन का पुरवा सिया गांव निवासी प्रयाग यादव ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 26 मई को शाम करीब सात बजे रास्ते के विवाद में गांव के ही दो लोगों ने उसे और उसकी बेटी लालती को मारा पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते चले गए। पीड़ित प्रयाग की तहरीर पर पुलिस ने रोजन यादव, निक्की यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।