बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Mar 05, 2026 04:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share

Pratapgarh-kunda News - महेशगंज थाना क्षेत्र के भैसाना मोड़ पर होली के दिन एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार 48 वर्षीय विनोद गौतम की मौत हो गई। वे खरीदारी के लिए महेशगंज बाजार जा रहे थे। गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें कुंडा सीएचसी ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

महेशगंज थाना क्षेत्र के भैसाना मोड़ के पास होली के दिन तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। घटना बुधवार शाम की है। महेशगंज थाना क्षेत्र के हुलासगढ़ निवासी 48 वर्षीय विनोद गौतम साइकिल से खरीदारी करने महेशगंज बाजार जा रहे थे। भैसाना मोड़ के पास तेज बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें एबुलेंस से कुंडा सीएचसी भेजा। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। विनोद को एक बेटी और दो बेटियां हैं। टक्कर मारने वाला बाइक सवार महेशगंज के ही महेवा मलकिया का रहने वाला बताया जा रहा है।

एसओ राधेबाबू ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।