खड़े ट्रक से भिड़ी बोलेरो, एक की मौत, दो घायल
अयोध्या प्रयागराज हाईवे पर कोहंडौर के मकूनपुर में एक बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 30 वर्षीय इंद्रकुमार की मौत हो गई, जबकि चालक गोलू को प्रयागराज रेफर किया गया। अन्य यात्री मक्खन का इलाज नर्सिंग होम में चल रहा है। सभी लोग ढाबे से खाना खाकर लौट रहे थे जब यह दुर्घटना हुई।

-अयोध्या प्रयागराज हाईवे पर कोहंडौर के मकूनपुर में सोमवार रात हुआ हादसा -गोड़े स्थित ढाबे से खाना खाकर बोलेरो से लौट रहे कंधई इलाके के तीन लोग -गंभीर हालत में एक प्रयागराज रेफर, दूसरे का नर्सिंग होम में चल रहा इलाज प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। ढाबे से खाना खाने के बाद रात को घर जा रहे लोगों की बोलेरो हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे भिड़ गई। बोलेरो में सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल चालक को प्रयागराज रेफर किया गया है। एक अन्य का शहर के नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है। कंधई थाना क्षेत्र के शिकरी कानूपुर गांव निवासी 30 वर्षीय इंद्रकुमार उर्फ राजा पांडेय रविवार को मुंबई से घर आए थे।
वह सोमवार रात करीब के ही कोहंडौर थाना क्षेत्र के हरदोई गांव निवासी 28 वर्षीय मक्खन उपाध्याय के साथ घरौली मुफरित के 28 वर्षीय गोलू वर्मा की बोलेरो से नगर कोतावली के गोड़े गांव स्थित ढाबे पर खाना खाने आए थे। रात करीब 11 बजे सभी वापस लौट रहे थे। अयोध्या प्रयागराज हाईवे पर कोहंडौर थाना के मकूनपुर गांव के पास किनारे खड़े एक ट्रक से इनकी बोलेरो पीछे से भिड़ गई। इससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां इंद्रकुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल बोलेरो चालक गोलू को प्रयागराज रेफर कर दिया गया। मक्खन का शहर के एक नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


