चाट के ठेले से टकराई बाइक, दो लोगों की मौत

Mar 02, 2026 10:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share Share
Follow Us on

Pratapgarh-kunda News - रानीगंज में एक सड़क दुर्घटना में चाट विक्रेता मंजीत पटेल और बाइक पर बैठे विजय बहादुर की मौत हो गई। मंजीत, जो बाजार से चाट का ठेला लेकर घर जा रहा था, बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई।

चाट के ठेले से टकराई बाइक, दो लोगों की मौत

रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बाजार से चाट का ठेला लेकर घर जा रहे अधेड़ से बाइक सवार टकरा गया। इससे चाट विक्रेता और बाइक पर बैठे वृद्ध की मौत हो गई। घटना सोमवार देर रात की है। रानीगंज थाना क्षेत्र के कहला गांव निवासी 48 वर्षीय मंजीत पटेल स्थानीय बाजार में ठेला लगाकर चाट बेचता था। वह सोमवार देर रात ठेला लेकर पैदल ही घर जा रहा था। तभी सामने से आए एक बाइक सवार ने ठेले में टक्कर मार दी। इससे चाट विक्रेता मंजीत के साथ ही बाइक पर बैठे रानीगंज के बेर्रा गांव निवासी 60 वर्षीय विजय बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों को रानीगंज ट्रामा सेंटर ले आया गया लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।