Pratapgarh Kunda News: सड़क हादसों में चार लोग घायल
हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh Kunda News: कुंडा के धनवासा गांव में रज्जन पांडेय और उनकी पत्नी नीलम पांडेय बाईक पर थे, जब उनका एक्सीडेंट हुआ। चार पहिया वाहन ने टक्कर मारी, जिससे दोनों घायल हो गए। अनिल यादव का बेटा और मेवा लाल का बेटा भी इसी तरह से घायल हुए। रज्जन की हालत गंभीर है और उन्हें प्रयागराज रेफर किया गया।
सड़क हादसों में चार लोग घायल
Pratapgarh Kunda News: कुंडा। जेठवारा थाना क्षेत्र के धनवासा गांव निवासी 45 वर्षीय रज्जन पाण्डेय अपनी 38 वर्षीय पत्नी नीलम पांडेय के साथ रविवार शाम बाइक से किसी काम से कुंडा आए थे। तिलौरी मोड़ पर किसी चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। कोतवाली के दर्जियान का पुरवा गांव निवासी अनिल यादव का 23 वर्षीय बेटा अग्रसर यादव बाइक से जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। जिया का पुरवा बाबूगंज गांव निवासी मेवा लाल का 45 वर्षीय बेटा राकेश कुमार बाइक से जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी भेजा।
प्राथमिक उपचार के बाद भी रज्जन पांडेय की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने स्वरुप रानी अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया।


