हाईवे पर आमने-सामने टकराए ट्रेलर, चालक की मौत

हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Follow us on Google News
share

प्रतापगढ़ में एक ट्रेलर चालक रमेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया जब उसकी ट्रेलर को एक अन्य ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आरोपी ट्रेलर चालक फरार हो गया। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक की पहचान शुरू कर दी है।

हाईवे पर आमने-सामने टकराए ट्रेलर, चालक की मौत

प्रतापगढ़, संवाददाता। प्रयागराज से गिट्टी लादकर आ रहे अयोध्या के ट्रेलर चालक को सामने से आए एक अन्य ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने वाला चालक ट्रेलर सहित भाग निकला। पुलिस घायल को मेडिकल कॉलेज ले आई, लेकिन उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिजन पहुंचे और गुरुवार शाम पोस्टमॉर्टम के बाद शव लेकर घर चले गए। अयोध्या के पूरा कलंदर कोंड़री बाजार कछौली निवासी घेर्राऊ के चार बेटों में सबसे बड़ा 42 वर्षीय रमेश कुमार ट्रेलर चलाता था। वह बुधवार रात गिट्टी लादकर प्रयागराज की ओर से आ रहा था। देहात कोतवाली क्षेत्र के धारूपुर के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास अयोध्या-प्रयागराज हाईवे की एक लेन बंद होने के कारण प्रयागराज जा रहा खाली ट्रेलर उसके सामने आ गया।

वह बगल से निकलने लगा, लेकिन पीछे के हिस्से से रमेश के ट्रेलर की केबिन क्षतिग्रस्त हो गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने वाला ट्रेलर चालक तेजी से चला गया। राहगीरों की सूचना पर भुपियामऊ चौकी इंचार्ज अतुल यादव ने घायल को मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस की सूचना पर गुरुवार सुबह परिजन पहुंचे और शाम को पोस्टमॉर्टम के बाद शव लेकर चले गए। एसओ देहात कोतवाली पुष्पराज सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले ट्रेलर चालक को चिन्हित किया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।