धान की सिंचाई करने गए किसान की करंट से मौत
मदाफरपुर। रात को धान की सिंचाई करने गए किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हो...
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाSun, 22 Oct 2023 04:52 PM
ऐप पर पढ़ें
मदाफरपुर। रात को धान की सिंचाई करने गए किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कंधई थाना क्षेत्र दरछुट गांव निवासी राजकुमार (36) अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसे दो बेटे और दो बेटियां हैं। शनिवार रात वह घर के पास ही बिजली से चलने वाले पंपिंगसेट से धान की सिंचाई करने गया था। पंपिंगसेट चलाने के दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। घर के लोग तुरंत पहुंचे और उसे मोटर के पास से हटाया लेकिन उसकी मौत हो गई थी। एसओ प्रदीप कुमार ने बताया कि करंट से ही मौत का अनुमान लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कारण स्पष्ट होगा।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
