Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsFarmer Day Organized in Pratapgarh to Address Agricultural Challenges
 किसान दिवस पर सीडीओ ने सुनी समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

किसान दिवस पर सीडीओ ने सुनी समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

संक्षेप:

Pratapgarh-kunda News - प्रतापगढ़ में किसान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दिव्या मिश्रा ने किसानों की समस्याओं को सुना। किसानों ने नहरों में पानी की कमी और खाद की उपलब्धता की शिकायत की। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए, ताकि किसानों को राहत मिल सके।

Jan 21, 2026 10:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share Share
Follow Us on

प्रतापगढ़, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दिव्या मिश्रा की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन के सभागार कक्ष में किसान दिवस का आयोजन किया गया। आयोजित किसान बैठक में सर्वप्रथम उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव ने किसान दिवस आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। सीडीओ ने बैठक में मौजूद कृषकों की समस्याओं एवं सुझाव सुने। जेठवारा विकास खंड लक्ष्मणपुर ग्राम निवासी अनन्त तोमर ने बताया कि नहरों में नवम्बर से अब तक पानी न आने से किसान परेशान हैं। आखिर फसलों की सिंचाईं कैसे करें। जिसके संबध में सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने सीडीओ को जानकारी दी कि पानी आपूर्ति कम होने के कारण नहरों में कम मात्रों में पानी छोड़ा गया है।

विकास खंड-बिहार मंडलभासौं के प्रिंस प्रजापति ने बारो सहकारी समिति में खाद न मिलने की शिकायत की। जिसके क्रम में सीडीओ ने सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता एवं जिला कृषि अधिकारी को खाद उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। इसके अतिरिक्त प्रजापति ने छुट्टा जानवरों की रोकथाम के लिए अनुरोध किया, जिसके क्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि समस्त खंड विकास अधिकारी अपने विकास खंड में ग्राम पंचायत सचिवों के माध्यम से छुट्टा जानवरों का पकड़वाकर उन्हे निर्धारित स्थलों पर रक्षित कराना सुनिश्चित करें। बैठक में जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार शर्मा, जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार सहित खाद्य विपणन अधिकारी, अग्रणी बैंक प्रबन्धक बैंक ऑफ बड़ौदा, अधिशाषी अभियन्ता सिंचाई, अधिशाषी अभियन्ता लघु सिंचाई, जिला प्रबन्धक प्रधानमंत्री फसल बीमा, दुग्ध विकास प्रभारी अधिकारी सहित कृषक उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;