बिजली का पोल तोड़ने का आरोप

हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Follow us on Google News
share

खमपुर गांव के निवासी आशिक अली ने कंधई पुलिस को तहरीर दी है कि 29 अप्रैल को आंधी से बिजली के पांच पोल टूट गए थे। जब उन्होंने इसकी शिकायत की, तो गांव के लोगों ने पोल तोड़ दिए और उन पर हमला किया। किसान ने पांच नामजद और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बिजली का पोल तोड़ने का आरोप

दिलीपपुर थाना क्षेत्र के खमपुर निवासी आशिक अली ने कंधई पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के फेनहा गांव में अपनी पैतृक जमीन पर फसल की सिंचाई के लिए मुख्यमंत्री लघु सिंचाई के तहत सबमर्सिबल पंप लगाया है। बीते 29 अप्रैल को आई आंधी से बिजली के पांच पोल टूटकर गिर गया था। बिजली निगम ने किसान की शिकायत पर सोमवार को बिजली का पोल गाड़कर शुक्रवार को तार चढ़ाया जाना था। गुरुवार की शाम गांव के दर्जनों लोगों ने मिलकर 11 हजार की लाइन के पोल को तोड़कर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। किसान को जानकारी मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचा आरोपी गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गए।

घटना की जानकारी पीड़ित ने डायल 112 पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने तहरीर थाने लेकर बुलाया। शुक्रवार की सुबह किसान ने फेनहा गांव के पांच नामजद व छह अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।