12वीं के छात्र-छात्राओं को दी विदाई
Feb 15, 2026 08:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh-kunda News - प्रतापगढ़ के आरएससी इंटर कॉलेज में कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। जूनियर छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में कई छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। प्रधानाचार्य सुमन वर्मा ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रतापगढ़। जेठवारा के मड़ियारी स्थित आरएससी इंटर कॉलेज में रविवार को कक्षा 10 और 12 के छात्र-छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह हुआ। जूनियर विद्यार्थियों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में सुनिधि, शेजल, काजल, वर्तिका, सुप्रिया, अंजली, साहिबा, अपेक्षा आदि छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर मनमोह लिया। संचालन उप प्रधानाचार्य सुरेश बहादुर पटेल ने किया। प्रधानाचार्य सुमन वर्मा ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


