ताला तोड़कर नकदी संग लाखों के जेवरात उड़ाए

Mar 01, 2026 04:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share Share
Follow Us on

Pratapgarh-kunda News - कुंडा में एक परिवार शादी समारोह में प्रयागराज गया था, इसी दौरान चोरों ने उनके घर को निशाना बना लिया। चोरों ने ताला तोड़कर घर में घुसकर 16 लाख रुपये से अधिक की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ताला तोड़कर नकदी संग लाखों के जेवरात उड़ाए

कुंडा, संवाददाता। शादी समारोह में प्रयागराज गए परिवार के घर को चोरों ने निशाना बना लिया। ताला तोड़कर भीतर घुसे चोर घर में रखी नकदी, सोने चांदी के जेवरात समेत 16 लाख से अधिक का सामान समेट ले गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। नगर पंचायत कुंडा के शिवपुरम मोहल्ला निवासी सुधा मिश्रा पत्नी प्रवीण मिश्रा घर में तालाबंद कर प्रयागराज शादी समारोह में गईं थी। शनिवार रात चोर बंद घर का ताला तोड़कर भीतर घुस गए। आलमारी में रखे एक लाख दस हजार रुपये, करीब 15 लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवर समेट ले गए।

आभूषणों में सोने कंगन, मांग टीका, मंगल सूत्र, चेन आदि शामिल हैं। घटना की जानकारी रविवार सुबह आसपास के लोगों को हुई भीड़ लग गई। खबर पाकर पीड़िता घर लौटी तो घर की हालत देख अवाक रह गई। यूपी 112 को फोन किया तो पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच की। पीड़िता सुधा मिश्रा ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। इंस्पेक्टर मनोज पांडेय का कहना है कि तहरीर मिली है, चोरी संदिग्ध लग रही हैं। जांच की जा रही है जो सही होगा रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।