Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsFamily Poisoned by Mistakenly Fried Rice with Datura Oil in India
धतूरा मिले तेल से फ्राई चावल खाने से आठ लोगों की तबीयत बिगड़ी

धतूरा मिले तेल से फ्राई चावल खाने से आठ लोगों की तबीयत बिगड़ी

संक्षेप:

Pratapgarh-kunda News - मुंबई जाने की तैयारी कर रहे एक परिवार के आठ लोगों ने शादी समारोह के बाद धतूरा मिले तेल से फ्राई चावल खा लिया। उनकी तबीयत बिगड़ने पर सभी को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। परिवार ने राहत की सांस ली।

Dec 09, 2025 10:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share Share
Follow Us on

पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। घर पर आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के बाद सोमवार रात मुंबई जाने को तैयार एक परिवार के आठ लोगों ने धतूरा मिले तेल से फ्राई चावल खा लिया। कुछ ही देर में हालत बिगड़ने लगी तो रेलवे स्टेशन पहुंचाने के लिए आए वाहन से सभी को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां आठ लोगों को भर्ती कराया गया है। कंधई थाना क्षेत्र के भदौना गांव निवासी 58 वर्षीय सुरेश कुमार पांडेय परिवार सहित मुंबई में रहते हैं। वह 29 नवंबर को गांव में आयोजित शादी समारोह में आए थे। सोमवार रात सभी का उद्योग नगरी एक्सप्रेस से मुंबई जाने का टिकट था।

शाम को सभी ने घर से निकलने से पहले फ्राई किया चावल खाया था। उन्हें स्टेशन पहुंचाने के लिए वाहन आया तो तब तक सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। इससे पूरा परिवार परेशान हो उठा। चावल खाने वाले सभी लोगों की तबीयत बिगड़ने के बाद परिवार के लोग छानबीन करने लगे तो पता चला कि परिवार की एक महिला को गठिया रोग होने के कारण धतूरा मिलाकर उसे लगाने के लिए तेल रखा था। भूल से वही तेल डालकर चावल फ्राई कर दिया गया। स्टेशन पहुंचाने आए वाहन से सभी को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां 20 वर्षीय डिंपल, 32 वर्षीय ज्ञानेंद्र, 12 वर्षीय प्रिया, 21 वर्षीय अर्चना, 25 वर्षीय सिंपल, 23 वर्षीय जैकी पांडेय, 55 वर्षीय राधा देवी और सुरेश पांडेय को भर्ती कराया गया। इलाज के बाद सभी की तबीयत में सुधार हुआ तो परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;