Pratapgarh Kunda News: बरसात में गिरा मकान, मंडी समिति के टीन शेड में ली शरण
हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh Kunda News: महेशगंज थाना क्षेत्र के फतूहाबाद गांव के राम गरीब धुरिया की 10 फीट का कमरा बारिश में गिर गया। पूरी गृहस्थी मलबे में दब गई, लेकिन परिवार की कोई जनहानि नहीं हुई। रहने के लिए अब वे मंडी समिति के टीन शेड में शरण लेने को मजबूर हैं। ग्रामीण उनकी मदद की अपील कर रहे हैं।

Pratapgarh Kunda News: हीरागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र की फतूहाबाद गांव निवासी राम गरीब धुरिया अपनी पत्नी बेटे के साथ 10 फीट के कमरे में रहता है। कई दिनों से हो रही लागतार बरसात उसका मकान गिर गया। इससे उसकी पूरी गृहस्थी मलबे में दब गई। घटना के समय परिवार के बाहर होने से कोई जनहानि नहीं हुई। रहने का कोई ठिकाना नही होने से परिवार मंडी समिति के टीन शेड में शरण लिए हैं। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार की मदद किए जाने की मांग किया है।


