Pratapgarh Kunda News: सहायता राशि को लेकर परिवार में विवाद, टाइनी शाखा पर मारपीट
Pratapgarh Kunda News: बेलसंडी गांव में एक सड़क हादसे में मृत ताराचंद की पत्नी केवला देवी को मिली पांच लाख रुपये की सहायता राशि के बंटवारे को लेकर परिवार में विवाद हो गया। मृतक के बेटों में झगड़ा शुरू हुआ, जिसके चलते मारपीट भी हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Pratapgarh Kunda News: बाबा बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बेलसंडी गांव में सड़क हादसे में मृत ताराचंद की पत्नी केवला देवी को शासन से मिली पांच लाख की सहायता राशि के बंटवारे को लेकर परिवार में विवाद हो गया। मृतक के तीन बेटे श्रीराम, जीतलाल और हरिराम हैं। परिजनों के अनुसार, सहायता राशि का पैसा तीनों भाइयों को नहीं दिया गया। आरोप है कि केवला देवी ने पहले श्रीराम के बेटे मोनू के साथ टाइनी शाखा से दो लाख रुपये निकाल लिए थे। इसके बाद शेष तीन लाख रुपये निकालने के दौरान टाइनी शाखा पर ही भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और जमकर मारपीट हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। वहीं, घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो पट्टी कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है जो मंगलवार शाम का है। वहीं, सोशल मीडिया पर ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता। मामले में कस्बा प्रभारी प्रशांत कटियार ने बताया वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है मामले की जांच की जा रही है।


