समाज की भागीदारी से ही बाल विवाह मुक्त होगा जनपद: पूनम
Pratapgarh-kunda News - कुंडा में अंतराराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान का समापन हुआ। संवाद सामाजिक संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि समाज को एकजुट होकर इस कुप्रथा के खिलाफ काम करना होगा ताकि जनपद बाल विवाह मुक्त हो सके। बाल विवाह के गंभीर स्वास्थ्य और शिक्षा पर प्रभाव को रेखांकित किया गया।

कुंडा, संवाददाता। बाल विवाह जैसी कुप्रथा के खिलाफ समाज को एकजुट होकर कार्य करना होगा। समाज की सकारात्मक भागीदारी से ही जनपद बाल विवाह मुक्त होगा। यह बातें अंतराराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की पहल पर चलाए जा रहे 100 दिवसीय जागरुकता अभियान का समापन करते हुए संवाद सामाजिक संस्थान के कार्यकारी निदेशक पूनम तिवारी ने कही। संवाद सामाजिक संस्थान के अध्यक्ष राम बदन शुक्ला ने कहा कि बाल विवाह से बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा, भविष्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है जो कानूनन दंडनीय अपराध है। इस मौके पर धर्मराज, वंदना देवी, रघुनाथ, कंचन लता, शालिनी, मोहिनी मौर्या आदि मौजूद रहीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


