विकसित भारत का उज्ज्वल भविष्य हैं बेटियां
प्रतापगढ़ में जीजीआईसी के वार्षिकोत्सव और विदाई समारोह में नगरपालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह ने बेटियों के विकास और उत्थान का महत्व बताया। उन्होंने छात्राओं को सशक्त और सुरक्षित वातावरण प्रदान करने का आश्वासन दिया। समारोह में उत्कृष्ट छात्राओं को सम्मानित किया गया और उनकी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना की गई।
प्रतापगढ़, संवाददाता। बेटियां विकसित भारत का उज्ज्वल भविष्य हैं। आज की बेटियां सशक्त हैं और सफलता के मार्ग पर निरंतर अग्रसर हैं। उनके उत्थान और विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। यह बातें बुधवार को शहर के जीजीआईसी के वार्षिकोत्सव और विदाई समरोह में मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह ने कही। पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को वार्षिकोत्सव एवं इंटरमीडिएट की छात्राओं का विदाई समारोह हुआ। शुरुआत मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की। मुख्य अतिथि ने छात्राओं को पूर्ण रूप से सशक्त और सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए विद्यालय में स्मॉर्ट टायलेट स्थापित कराने का आश्वासन दिया।
विद्यालय की मेधावी छात्राओं और विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को आकर्षक बना दिया। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना की। समारोह में विशाल विक्रम, सह जिला विद्यालय निरीक्षक आरपी सरोज, डीसी माध्यमिक रंजन प्रताप, प्रधानाचार्य गीता यादव, उप प्रधानाचार्य डॉ. मोहम्मद अनीश, सहित कार्यालय स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। खबर-नीरज
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


