होली में हाईअलर्ट पर रहेंगी एंबुलेंस
Mar 02, 2026 04:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh-kunda News - प्रतापगढ़ में होली के त्योहार पर मुफ्त एंबुलेंस 108 और 102 को हाई अलर्ट पर रखा गया है। ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के प्रोग्राम मैनेजर ने बताया कि सभी एंबुलेंस, पॉयलट और ईएमटी हाई अलर्ट पर रहेंगे। दुर्घटनाओं की संभावित जगहों पर एंबुलेंस को तैनात किया जाएगा और आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध रहेंगी।

प्रतापगढ़। लोगों को मुफ्त में उनके घर या घटनास्थल से अस्पताल पहुंचाने वाली एंबुलेंस 108 और एंबुलेंस 102 को हाई अलर्ट पर रखा गया है। ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के प्रोग्राम मैनेजर पवन मिश्र ने बताया कि होली के त्योहार पर सभी एंबुलेंस, पॉयलट व ईएमटी हाई अलर्ट पर रहेंगे। जलने, हार्ट, लिवर, सांस, किडनी, पेट व त्वचा संबंधी समस्याओं से जुड़ी दवाइयां एंबुलेंस में पर्याप्त मात्रा में रख दी गई हैं। पहले से तय हॉट स्पॉट की बजाय होली पर उन स्थानों पर एंबुलेंस को खड़ा करने का निर्देश दिया गया है जहां दुर्घटनाएं अधिक होती हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



