Pratapgarh Kunda News: विद्युतीकरण के लिए विधायक निधि से दो करोड़ का प्रस्ताव

हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Follow us on Google News
share

Pratapgarh Kunda News: बुधवार को कुंडा में राजा भैया के प्रतिनिधि हरीओम शंकर श्रीवास्तव ने विद्युत व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में विद्युत आपूर्ति पर चर्चा की गई और दो करोड़ रुपये विद्युतीकरण के लिए प्रस्तावित किए गए। अधिकारियों को अनावश्यक विद्युत कटौती पर चर्चा करने और समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।

विद्युतीकरण के लिए विधायक निधि से दो करोड़ का प्रस्ताव

Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। विधानसभा क्षेत्र कुंडा और बाबागंज इलाके की विद्युत व्यवस्था की समीक्षा बुधवार को विद्युतकर्मियों के साथ राजा भैया प्रतिनिधि हरीओम शंकर श्रीवास्तव की ओर से कुंडा में की गई। इसमें विद्युत आपूर्ति को लेकर चर्चा हुई। विद्युतीरकण के लिए दो करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए। कुंडा में आयोजित समीक्षा बैठक में जनसत्तादल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के प्रतिनिधि अधीक्षण अभियंता की उपस्थिति में सभी उपखंड अधिकारियों, अवर अभियंताओं के साथ रोस्टर के मुताबिक विद्युत आपूर्ति करने, अनावश्यक विद्युत कटौती पर चर्चा की। उन्होंने विद्युत अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में लंबित विद्युत समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण करें।

जिससे निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सके। हरीओम शंकर श्रीवास्तव ने कुंडा विधानसभा की कुंडा में बाबागंज विधान सभा की 66 ग्राम पंचायतों में विद्युतीकरण कार्यों को गति देने को विधायक निधि से दो करोड़ रुपये देना प्रस्तावित किया। समीक्षा बैठक में एसडीओ मनोज कुमार, पवन गुप्ता, राहुल वैश्य, जेई श्यामलाल, अनीश यादव, भीम यादव आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsPratapgarh Kunda News: विद्युतीकरण के लिए विधायक निधि से दो करोड़ का प्रस्ताव