Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsElections Held for Uttar Pradesh Panchayati Raj Rural Sanitation Workers Union Officials
89 वोट पाकर अमृतलाल बने सदर ब्लॉक अध्यक्ष
Pratapgarh-kunda News - उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का चुनाव शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में हुआ। चुनाव अधिकारी आलोक कुमार और मनोज कुमार की देखरेख में मतदान किया गया। अमृतलाल को अध्यक्ष,...
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाFri, 27 Dec 2024 05:19 PM

उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की सदर इकाई के पदाधिकारियों का चुनाव शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में कराया गया। चुनाव अधिकारी आलोक कुमार व मनोज कुमार के नेतृत्व में कराए गए मतदान में अमृतलाल ब्लॉक अध्यक्ष, मंत्री दुजईराम, कोषाध्यक्ष जयसिंह पटेल, संगठन मंत्री ऊदल कोरी, संप्रेक्षक रामअकबाल शर्मा चुने गए। चुने गए पदाधिकारियों को साथी सफाईकर्मियों ने माला पहनाकर बधाई दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।