संयुक्त अधिवक्ता संघ के चुनाव का बजा बिगुल
Pratapgarh-kunda News - लालगंज में स्थानीय तहसील में संयुक्त अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए बैठक हुई। चुनाव 12 मई को होंगे और उसी दिन मतगणना का परिणाम घोषित किया जाएगा। 10 अप्रैल तक सदस्यता अभियान चलेगा, जबकि 25 से 28 अप्रैल तक नामांकन प्रक्रिया होगी। बैठक में समिति के अध्यक्ष और अन्य सदस्य मौजूद रहे।

लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील में संयुक्त अधिवक्ता संघ के होने वाले चुनाव को लेकर मंगलवार को चुनाव कार्यक्रमों को लेकर समिति के अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ला की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में 12 मई चुनाव की तिथि तय की गई। चुनाव के बाद उसी दिन मतगणना कर परिणाम की घोषणा की जाएगी। बैठक में बताया कि 10 अप्रैल तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। बार कौंसिल से सत्यापन कराने के बाद मतदाता सूची पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। 25 अप्रैल से 28 अप्रैल तक प्रत्याशियों का नामांकन होगा। 29 अप्रैल को नाम वापसी और जांच की प्रक्रिया होगी। बैठक में समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद मिश्र, महामंत्री वीरेन्द्र सिंह अगई, रामलगन यादव, बेनीलाल शुक्ल, शैलेन्द्र चतुर्वेदी, संतोष पांडेय आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


