माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने आलोक, शेलेंद्र जिला मंत्री
Pratapgarh-kunda News - उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के नए पदाधिकारियों का चयन सदस्यों की सहमति से किया गया। आलोक कुमार शुक्ला को जिलाध्यक्ष, शैलेंद्र प्रताप सिंह को जिला मंत्री, विवेक शुक्ला को कोषाध्यक्ष, और उमाकांत...
प्रतापगढ़, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पदाधिकारियों का चयन सदस्यों की सहमति से किया गया। प्रांतीय नेतृत्व के चुनाव अधिकारी शैलेश कुमार वाजपेयी के निर्देशन में आलोक कुमार शुक्ला को संगठन का जिलाध्यक्ष, जिला मंत्री पद पर शैलेंद्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर विवेक शुक्ला, आय-व्यय निरीक्षक के रूप में उमाकांत त्रिपाठी, उपाध्यक्ष पद पर छह शिक्षकों, संयुक्त मंत्री पद पर छह शिक्षक, जिला कार्यकारिणी में 15 सदस्य, प्रांतीय सदस्यों के रूप में 9 शिक्षकों के साथ ही संगठन के मीडिया प्रभारी संजय कुमार श्रीवास्तव के नाम का ऐलान किया गया।
इस दौरान संरक्षक रामचंद्र सिंह, राजकिशोर शुक्ला, अनिल कुमार सिंह, बृजेश शर्मा, रामकुमार तिवारी आदि ने पदाधिकारियों को बधाई दी। कार्यक्रम के संबोधन में जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षकों की आवाज बुलंद करने के लिए संगठन हमेश लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहेगा। चुनाव के साथ ही सम्मान कार्यक्रम शहर के करनपुर स्थित डीएवी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।