कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष बने चंद्र कुमार
संक्षेप: Pratapgarh-kunda News - रोरोडवेज कार्यालय परिसर में गुरुवार को कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा का चुनाव हुआ। पुष्पराज मिश्र, ओम प्रकाश दुबे, बीपी सिंह की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ।
प्रतापगढ़, संवाददाता। रोडवेज कार्यालय परिसर में गुरुवार को कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा का चुनाव हुआ। पुष्पराज मिश्र, ओम प्रकाश दुबे, बीपी सिंह की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। ट्रैफिक शाखा के चंद्र कुमार सिंह अध्यक्ष, कैलाश मिश्रा शाखा मंत्री, कोषाध्यक्ष रूपेश, क्षेत्रीय प्रतिनिधि शिवाकांत मिश्र, रामेश्वर शर्मा, राकेश सिंह निर्वाचित हुए। कार्यशाला के अध्यक्ष मनोज शुक्ला, मंत्री लाल प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार वैश्य चुने गए। क्षेत्रीय मंत्री सुरेश चंद्र पांडेय ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान किया। संगठन की मजबूत के लिए सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर आवाज बुलंद करने का भरोसा दिया।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




