Elderly Man Found Dead in Canal After Missing for Two Days नहर में मिला वृद्ध का शव, Pratapgarh-kunda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsElderly Man Found Dead in Canal After Missing for Two Days

नहर में मिला वृद्ध का शव

Pratapgarh-kunda News - संग्रामगढ़ में 65 वर्षीय महादेव का शव नहर में मिला। वह घर से शौच के लिए निकले थे और वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। शुक्रवार शाम को उनका शव हीरागंज रजबहा में बहता हुआ...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाSat, 4 Oct 2025 05:27 PM
share Share
Follow Us on
नहर में मिला वृद्ध का शव

संग्रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। घर से दो दिन पहले निकले वृद्ध का शव नहर में उतराया मिला। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम को भेजा। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के चकेड़ीगांव निवासी 65 वर्षीय महादेव गुरुवार को घर से शौच को जाने को कहकर निकले तो वापस नहीं लौटे। वृद्ध के घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन पता नहीं चला। शुक्रवार शाम महादेव का शव हीरागंज रजबहा में नेवादा के पास बहता दिखा। ग्रामीणों ने पुलिस को नहर में शव बहने की खबर दी। पुलिस पहुंची तो उसे बाहर निकलवाया तो उसकी पहचान महादेव के रूप में हुई।

एसओ सत्येन्द्र सिंह भदौरिया ने कहा कि नहर में उतराए वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम को भेजकर मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।