वृद्ध ने खाया जहर, हालत गंभीर

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share

Pratapgarh-kunda News - दयालगंज के भाटी खुर्द गांव में घरेलू विवाद के चलते 70 वर्षीय लल्लन यादव ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उनकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी आसपुर देवसरा पहुँचाया। डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया और गंभीर स्थिति के चलते जिला अस्पताल रेफर किया।

 वृद्ध ने खाया जहर, हालत गंभीर

दयालगंज हिन्दुस्तान संवाद। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के भाटी खुर्द गांव में घरेलू विवाद के चलते एक वृद्ध ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उनकी हालत अचानक बिगड़ गई। भाटी खुर्द निवासी 70 वर्षीय लल्लन यादव पुत्र रामजस किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान थे। इसी बीच उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उनकी तबीयत खराब होने लगी। परिजन तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें सीएचसी आसपुर देवसरा ले आए। सीएचसी में मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि मरीज की स्थिति नाजुक होने के कारण बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।