जमीन के विवाद में बुजुर्ग पर हमला

Feb 17, 2026 05:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share

Pratapgarh-kunda News - आबादी की जमीन को लेकर पड़ोसियों ने बुजुर्ग पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने फावड़े से हमला किया, जिससे उनका बायां हाथ टूट

जमीन के विवाद में बुजुर्ग पर हमला

बाबा बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। आबादी की जमीन को लेकर पड़ोसियों ने बुजुर्ग पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने फावड़े से हमला किया, जिससे उनका बायां हाथ टूट गया। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के पूरे गुलाल गांव निवासी श्रीकांत दुबे ने पुलिस को बताया कि शनिवार को पड़ोसी राम शिरोमणि आबादी की जमीन पर कब्जा कर रहे थे। मना करने पर पति-पत्नी और दो अन्य लोगों ने उन्हें पकड़कर लाठी डंडा से मारा पीटा। राम शिरोमणि की पत्नी ने फावड़े से सिर पर हमला कर जान से मारने का प्रयास किया। बचाव के दौरान फावड़ा बाएं हाथ लग गया, जिससे फ्रैक्चर हो गया।

आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए। इसके बाद परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलखरनाथ ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रविवार को श्रीकांत दुबे की तहरीर पर दिलीपपुर पुलिस ने पूरे गुलाल गांव निवासी राम शिरोमणि, राजकुमारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।