मारपीट में घायल अधेड़ ने तीन माह बाद दम तोड़ा
तीन माह पहले एक मारपीट में घायल रामआसरे गौतम को आर्थिक तंगी के कारण परिजन अस्पताल से घर ले आए। इलाज का अभाव होने से रविवार दोपहर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मामले में आरोपी पहले से जेल में है।
तीन माह पूर्व मारपीट में घायल अधेड़ को आर्थिक तंगी के कारण परिजन हॉस्पिटल से घर ले आए लेकिन इलाज के अभाव में रविवार दोपहर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। आसपुर देवसरा के सेतापुर में पांच मार्च की रात राममिलन गौतम और दूसरे पक्ष के रामदौर के बीच मारपीट हुई थी। इमसें राममिलन का 50 वर्षीय भाई रामआसरे गौतम गंभीर रूप से घायल हो गया। राममिलन की पत्नी मीरा ने छह लोगों को नामजद करते हुए जानलेवा हमले का केस दर्ज कराया। गंभीर रूप से घायल रामआसरे को मेडिकल कॉलेज से प्रयागराज ले जाया गया लेकिन परिवार के लोगों का कहना है कि वहां इलाज का खर्च वहन करने में नाकाम होने पर वे उसे लेकर घर चले आए।
यहां उसका इलाज करा रहे थे। कुछ लोगों ने आर्थिक सहयोग किया था लेकिन उपयुक्त इलाज नहीं हो सका और रविवार दोपहर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एसओ राकेश चौरसिया ने बताया कि जानलेवा हमले में आरोपी को जेल भेजा गया था। अब घायल की मौत हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


