ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडाकार की टक्कर से ई-रिक्शा ड्राइवर की मौत, तीन घायल

कार की टक्कर से ई-रिक्शा ड्राइवर की मौत, तीन घायल

तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई-रिक्शा ड्राइवर की मौत हो गई। एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को प्रयागराज रेफर किया गया...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई-रिक्शा ड्राइवर की मौत हो गई। एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को प्रयागराज रेफर किया गया...
1/ 2तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई-रिक्शा ड्राइवर की मौत हो गई। एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को प्रयागराज रेफर किया गया...
तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई-रिक्शा ड्राइवर की मौत हो गई। एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को प्रयागराज रेफर किया गया...
2/ 2तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई-रिक्शा ड्राइवर की मौत हो गई। एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को प्रयागराज रेफर किया गया...
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाFri, 01 Jan 2021 04:54 PM
ऐप पर पढ़ें

तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई-रिक्शा ड्राइवर की मौत हो गई। एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को प्रयागराज रेफर किया गया है।

मऊआइमा के रामनगर गंसियारी का मो. नदीम (32) ई-रिक्शा ड्राइवर था। वह शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे अपने गांव के ही सोनू (22), इश्तियाक (40) और दुबाही के निब्बू की पत्नी जसरा (55) को ई-रिक्शा पर बैठाकर देल्हूपुर आ रहा था। देल्हूपुर बाजार स्थित ग्राम विकास इंटर कॉलेज के सामने पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा में सवार सभी लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल भेजा। वहां नदीम को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल सोनू व इश्तियाक को प्रयागराज रेफर कर दिया गया। नदीम की मौत से उसकी पत्नी शबाना का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी दो साल की बेटी नुसरत हादसे से अवाक रही। नदीम तीन भाइयों में मझला था। घायल सोनू देल्हूपुर में नन्हे नाई के सैलून में बाल काटता है। इश्तियाक देल्हूपुर में ही श्रीकांत मौर्य के गैराज में काम करता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें