ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडामंत्रोच्चारण के बीच पंडालों में विराजीं मां दुर्गा

मंत्रोच्चारण के बीच पंडालों में विराजीं मां दुर्गा

नवरात्र के पहले दिन शहर के करीब दो दर्जन पंडालों में मंत्रोच्चारण के बीच मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। पुरोहितों ने विधिविधान से प्रतिमा की प्राणप्रतिष्ठा कराई। इसके साथ ही पंडालों में मां का...

मंत्रोच्चारण के बीच पंडालों में विराजीं मां दुर्गा
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाMon, 30 Sep 2019 12:42 AM
ऐप पर पढ़ें

नवरात्र के पहले दिन शहर के करीब दो दर्जन पंडालों में मंत्रोच्चारण के बीच मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। पुरोहितों ने विधिविधान से प्रतिमा की प्राणप्रतिष्ठा कराई। इसके साथ ही पंडालों में मां का जयकारा गूंज उठा जो नौ दिनों तक जारी रहेगा।

जिले में हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शनिवार दोपहर बाद से मामूली बूंदाबांदी को छोड़ दें तो तेज बारिश नही हुई। ऐसे में पंडाल के आयोजकों की ओर से शनिवार से पंडाल सजाने का काम तेज कर दिया गया था। पंडालों के ऊपर प्लास्टिक लगाकर पूरी रात सजावट का काम चला। रविवार को पंडाल इस हालत में हो गया कि मां की प्रतिमा स्थापित कर पूजन शुरू हो सके। आयोजकों की ओर से मां की प्रतिमा शनिवार रात को ही मंगा ली गई थी। रविवार को बारिश नहीं होने से भी आयोजकों के हौसला बढ़ा है। आयोजक अपनी टीम के साथ पूरे दिन पंडाल बनाने में जुटे रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें